iPhone 11 को खरीदें सिर्फ 39,300 रुपये में, जानें क्या है ऑफर
ख़ास बातें iPhone 11, iPhone 11 Pro पर मिलेगा 6,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट iPhone 11 Pro Max पर मिलेगा 7,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट Apple Watch Series 5 (40mm) पर मिलेगा 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट Apple ने पिछले सप्ताह अपनी iPhone 11 Series को लॉन्च किया था। आईफोन 11 सीरीज़ के अंतर्गत आईफोन 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को उतारा गया है। आईफोन 11 सीरीज़ की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है तो वहीं हैंडसेट की बिक्री भारत में 27 सितंबर से शुरू होगी। iPhone मॉडल के लिए प्री-ऑर्डर Flipkart, Amazon और Paytm Mall से किया जा सकता है। HDFC ने अब आईफोन 11 सीरीज़ को प्री-बुक करने वाले ग्राहकों के लिए डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स से पर्दा उठा दिया है। हमने अपनी प्री-ऑर्डर कॉपी में एचडीएफसी इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर का जिक्र किया था लेकिन HDFC के पास चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर भी शानदार डील्स हैं। एचडीएफसी बैंक नए आईफोन 11 सीरीज़ पर डिस्काउंट दे रहा है। हमने देखा कि बैंक के टॉप-टियर कार्ड HDFC Bank Infinia Credit Card पर अधिकतम ऑफर्स हैं और यदि आप स्मार्...